Best News Portal Development Company In India

दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

सूरज उपाध्याय संत कबीर नगर,

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राज शेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता रविन्द्र सिंह उर्फ अतुल सिंह पुत्र रवि प्रकाश सिंह निवासी गायघाट थान महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 17.03.2025 को थाना महुली पर वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link