जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहा मोड़ से पकड़ा गया। मंगलवार को उसे न्यायलय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। घटना सात अप्रैल की है। जहां सजेती थाना क्षेत्र की एक किशोरी खेत जा रही थी। रास्ते में कानपुर देहात के गजनेर के पुरवा निवासी सत्यम अपने साथियों के साथ कार में आया। वह किशोरी को अपने साथ जबरन कार में बैठाकर ले गया। शाम तक जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। अगली सुबह किशोरी घाटमपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बदहवास हालत में मिली। पिता की शिकायत पर सत्यम और अज्ञात लोगों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की पहचान पर पुलिस ने रविवार को सजेती के अज्योरी गांव के दो आरोपियों को गिरफतार किया। इनमें अनिरुद्ध सिंह और सत्य प्रकाश उर्फ विपिन सामिल है। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के अनुसार मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य साथियों की तलाश जारी है।
