Best News Portal Development Company In India

डीएम ने बखिरा झील/पक्षी विहार का निरीक्षण कर लिया जायजा, पर्यटन की दृष्टि से विकास के पहलुओं पर की चर्चा, दिए निर्देश।

संजय उपाध्याय

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद तहसील अंतर्गत बखिरा झील एवं बखिरा पक्षी विहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी साथ रहे। जिलाधिकारी ने बखिरा टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। जिलाधिकारी द्वारा बखिरा झील/पक्षी विहार को पर्यटन के दृष्टिकोंण से विकसित करने के संबंध में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उसको बेहतर कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर के पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link