सूरज उपाध्याय संत कबीर नगर
फर्नीचर का काम करने वाला यह युवक चार दिन पूर्व मुंबई से घर आया था रात भोजन करने के बाद वह घर के बाहर सोया हुआ था बखिरा थाना के बंजरिया गांव में सुबह के समय इसी गांव के एक युवक का शव अमला के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। कुछ लोगों ने यह दृश्य देखने के बाद शोर मचाया। इस पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के स्वजन व गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरहाल यह हत्या है या फिर आत्महत्या? इसको लेकर दबी जुबां गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बखिरा थाना के बंजरिया गांव निवासी 23 वर्षीय कृष्णा निषाद पुत्र रामछैल की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। इससे वह अपना व अपने परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। वह चार दिन पूर्व मुंबई से घर आया था।