Best News Portal Development Company In India

किसानों के खेत पर जाकर मृदा के नमूने संकलित किया गया।

सूरज उपाध्याय संत कबीर नगर,

संत कबीर नगर,उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि बृहद मृदा परीक्षण अभियान अंतर्गत आज कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं नोडल अधिकारी अविनाश चंद्र तिवारी से कृषि निदेशक बस्ती मंडल बस्ती द्वारा जनपद में किसानों के खेत पर जाकर मृदा के नमूने संकलित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद का कुल लक्ष्य 12600 निश्चित है जिसके सापेक्ष अब तक कल 4605 नमूने ग्रहित किया जा चुके हैं। जनपद में कुल 72 कर्मचारियों को मृदा नमूने गृहीत किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें कुल 30 कृषि सखियां भी सम्मिलित की गई है। मृदा नमूने का संकलन जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया गया है जिसमें मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जाएगा। जनपद में डॉ0 राकेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, डॉ0 सर्वेश यादव जिला कृषि अधिकारी, चंद्र प्रकाश सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, डॉ0 तरुण कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ0 देवेश कुमार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा नमूने संकलन का कार्य कराया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

Traffic Tail

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link