सूरज उपाध्याय संत कबीर नगर,
प्रेमिका के घर शनिवार की रात बाइक से प्रेमी पहुंचा। अंधेरे का फायदा उठाकर वह सीधे प्रेमिका के पास पहुंच गया। संदेह होने पर परिवार के सदस्य लड़की के पास पहुंचे। वहां पर बैठे प्रेमी को दबोच लिया। उसकी पिटाई करने लगे। प्रेमी की चीख सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे। इन्होंने भी पिटाई की। लड़की के घरवालों ने इसकी सूचना प्रेमी के परिवार वालों को दी। इस पर उनके स्वजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मौलवियों ने दोनों पक्ष की उपस्थिति में निकाह करवाया। इसके बाद इनकी विदाई हुई।
महुली थाना के मानपुर गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक का अपने गांव से करीब तीन किमी दूर इसी थाना के दूसरे गांव की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। ये दोनों अक्सर मोबाइल पर बात करते थे। मौका मिलने पर चोरी-चुपके एक-दूसरे से मिलते थे। प्रेमी गत शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से प्रेमिका के घर पर पहुंचा। उस समय उसके परिवार के सदस्य सो रहे थे। रात के अंधेरे में वह प्रेमिका के पास पहुंच गया।