इरफान अली
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और योगदान पर आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान एवं विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के बारे में हर किसी को जानना चाहिए, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में समाज के लिए आदर्श स्थापित किए। लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने न केवल मालवा साम्राज्य को समृद्ध किया, बल्कि सोमनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया। उनकी बुद्धिमत्ता, शक्ति और ज्ञान आज भी प्रेरणा देती है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। राज्यमंत्री न्याय, धर्म और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए। उनका शासन एक समृद्ध और उन्नत समाज की दिशा में था।
वह एक कुशल प्रशासक के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उनके समय में इंदौर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई, व्यापार बढ़ा और समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक समरसता आई। उनकी न्यायप्रियता और दयालुता एक विशेष पहचान रही। उन्होंने अपने राज्य में अपराधियों को सजा देने में कठोरता का उपयोग किया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने गरीबों,असहाय और अन्य जरूरतमंदो की मदद में भी कोर-कसर नहीं रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की। उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। भूखों के लिए अन्न क्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया। अनेक घाट बनवाये। सैन्य शक्ति और रणनीति देवी अहिल्याबाई केवल एक शासिका नहीं बल्कि एक सशक्त सैन्य नेता भी थीं। उनका सैन्य बल बहुत मजबूत था और उन्होंने कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व किया।
उनका युद्ध कौशल और रणनीतिक दृष्टिकोण बहुत सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कुंजबिहारी सिंह ने किया तथा इस दौरान मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश चंद्र मिश्र, अभय सिंह, ब्रजेश धर दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय, संजय दुबे, धनंजय चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, राजेश सिंह, हृदयानंद सिंह, अमरदत्त यादव,समसुद्दीन अंसारी, अमरेश चंद्र कौशिक, सत्य प्रकाश सिंह, रजवंत सिंह, अमूल्य सिंह, विनय तिवारी, अनूप मिश्रा, राणा सिंह, दयाशंकर तिवारी अशोक तिवारी कमलेश यादव, चेतन सिंह, वाचस्पति त्रिपाठी, छेदी जायसवाल, विनय पांडे संजय श्रीवास्तव, शेषनाथ भाई, उमाकांत मिश्रा, जसवंत राजभर, मनोज सिंह, सुनील शाह, प्रमोद सिंह, नागेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश मोदनवाल, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, अतुल मिश्रा अमित यादव आदि मौजूद रहे।