इरफान अली
देवरिया,,आज 26, 6, 2025 दिन बृहस्पतिवार को 12:00 बजे छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती शौर्य हॉस्पिटल बेलपार पंडित भाटपार रानी मे अपना दल एस के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस जयंती पर मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी देवरिया के सदस्य कौशल सिंह रहे.. इस जन्म जयंती कार्यक्रम मे सबसे पहले छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर मुख्य अतिथि व अपना दल यश के नेता और समाज सेवी लोकेश दुबे और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को शुरू किया गया इस जयंती पर देश के प्रति छत्रपति शाहूजी महाराज की बलिदानों को योगदानों को याद किया गया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल एस के जिला अध्यक्ष मंजू सिंह पटेल,व अपना दल एस के नेता और समाजसेवी लोकेश दुबे, विश्वकर्मा पटेल के द्वारा किया गया इसी कार्यक्रम में अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के द्वारा अंजू सिंह पटेल को महिला मोर्चा का अध्यक्षता का दायित्व भी सौपा गया. व इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे अपना दल यश के सदस्य अशोक सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा मंच यु, पी, वशिष्ठ अतिथि विनय कुमार पांडे, एडवोकेट विनय सिंह, डॉक्टर राममूर्ति सिंह, शिव मूर्ति सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रभव, शिव प्रसाद, अशोक पटेल, गोविंद पटेल, हरिनारायण मिश्रा, सत्येंद्र पटेल राकेश विधानसभा अध्यक्ष पथरदेवा, सुमन देवी, लालसा देवी, कुशलावती देवी, पूनम देवी, ईश्वर पटेल, राधिका देवी, सुनील पटेल, रामवती देवी, रियाज अहमद इत्यादि लोग मौजूद रहे