राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए परमेश्वर दयाल राठौर

1138

ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर :- राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.यशवंत कुमार मैथिल जी के द्वारा परमेश्वर दयाल राठौर पुत्र कालिका प्रसाद राठौर को राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ में निस्वार्थ समाज सेवा गौ माता सेवा एवं राष्ट्र हित में गए किए गए कार्यों को देखते हुए गौ-रक्षक संघ उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर का जिला अध्यक्ष नामित किया गया राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ भारत मैं गायों की सेवा करने के लिए व समाज सेवा व राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जाना जाता है इसमें गौ रक्षक गायों की सेवा समाज सेवा राष्ट्र हित से जुड़े हुए कार्य करते हैं।

इस समय भारत में जिस प्रकार गोवंश की उपेक्षा की जा रही है जिससे प्रभावित होकर जो लोग गायों की प्रति सहानुभूति रखते हैं वह गौ सेवा करना चाहते हैं उनके लिए यह संगठन अत्यंत महत्वपूर्ण है इस संगठन के माध्यम से गायों का इलाज गायों के लिए चारा , गाय से होने वाले फायदों को बता कर गाय हमारी माता है।

 

 

गाय का राष्ट्र हित में कितना बड़ा योगदान है इन सब बातों को जनता के बीच में रखकर गौ सेवा के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य यह संगठन करता चला आ रहा है इस संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री मैथिल जी के द्वारा गौ रक्षकों को इस संगठन में जोड़ कर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गायों की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

यह संगठन गायों के लिए गोवंशो के लिए दवाइयां,चारा,पानी,गौशालाओं का निर्माण आदि बहुत से कार्य इस संगठन के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं गाय हमारे जन जीवन के लिए उपयोगी है इसलिए हम सभी लोगों को एकजुट होकर गायों की सेवा व गौ रक्षक बनकर संगठन से जुड़ने का कार्य करना चाहिए।

 

 

इसी क्रम में सीतापुर के राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर दयाल राठौर सीतापुर जिले में इस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे व इस संगठन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे संगठन का विस्तार होगा व संगठन मजबूती प्रदान करेगा जिससे गायों का समुचित इलाज व भरण पोषण किया जा सके।