बुलंदशहर में खुराफाती ने एक ही गांव के 4 मंदिरों की मूर्तियों को किया खंडित

258

आर्य चेतना न्यूज़ स्याना से संजय कुमार की रिपोर्ट

बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल में असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिरों में प्रतिमाएं तोड़ दी हैं। रात में 4 मंदिरों की देव प्रतिमाओं को निशाना बनाए जाने की जानकारी सुबह लोगों को लगी तो लोग मंदिरों में एकत्रित हो गए और काफी हंगामा किया।

और हिंदू संगठन के लोग मैदान में उतर आए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ कई थानों की फोर्स भी गांव बराल पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों के द्वारा काफी समझाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

स्थानीय लोगों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब गांव वाले पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में गए तो प्रतिमाएं खंडित देखी। मालूम होते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। और पूरे इलाके में आक्रोश की स्थिति बन गई। एक्शन आर्मी के अध्यक्ष अमित तोमर के साथ बड़ी संख्या में गांव वाले और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बराल गांव पहुंचे।

एसडीएम सदर व एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ कई थानों की फोर्स भी तुरंत गांव आकर कार्रवाई में जुट गई। सभी मंदिरों को सुरक्षा के घेरे में करा दिया गया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया है कि गुलावठी के गांव बराल में चार अलग-अलग मंदिरों की मूर्ति खंडित की गई हैं। जल्दी आरोपियों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बराल गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।