मा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।

104

अमेठी 09 जून 2023, मिशन रोजगार के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आज लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। उक्त कार्यक्रम का जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में सजीव प्रसारण किया गया।

जिसमें मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर, पूर्व विधायक तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियां मौजूद रही। लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में जनपद अमेठी के लिए चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी के लिए चयनित 93 एएनएम में से 50 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा शेष 43 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं पूरी निष्ठा व लगन से अपने दायित्व का निर्वाहन करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक और बेहतर तरीके से पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को संबोधित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी सहित नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों मौजूद रही।