योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही -विजयलक्ष्मी

135

रिपोर्टर देवेंद्र यादव

देवरिया सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने 50 बेड के नए अस्पताल का मन्त्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन एवम लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को अस्पताल की सौगात दी। इसके अतिरिक्त सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 बेड का आईसीयू एवम बीपीएचयू बनाया जाएगा। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सलेमपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिस भी संसाधन की जरूरत पड़ेगी स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा। सभी सुविधा लोगों को मिलेगी। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। यह अस्पताल इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहाँ कम खर्च में लोगों को प्राथमिक और आकस्मिक इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए संकल्पित है। सीएमओ डॉ0 राजेश झा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,अभिषेक जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स,बीके शुक्ला, बृजेश धर दूबे, पुनीत शाही,मुरली मिश्र,सन्दीप श्रीवास्तव, अवधेश यादव,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,राजीव मिश्र,रामेश्वर सिंह,विनय तिवारी,नागेन्द्र गुप्ता,मोहित मद्देशिया, श्रीराम यादव,बचनदेव गोंड़,इन्द्रजित मौर्य, जयप्रकाश शाह,अमरदत्त यादव,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।