एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

66

डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ इंद्रेश यादव की रिपोर्ट

थाना हैदरगंज /अयोध्या:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के दिशा निर्देश मे अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व वांछित/वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम मे अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व डा0 राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी बीकापुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मो0 अरसद थाना हैदरगंज अयोध्या के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 राहुल कुमार पाण्डेय मय पुलिस बल के द्वारा मुखविर खास की सूचना पर आज दिनाँक 25.08.2023 को करौदी चौराहा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या से अभि0 सत्यम पाण्डेय पुत्र अजय कुमार पाण्डेय ग्राम सीहीपुर उदयीपुर थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सत्यम पाण्डेय पुत्र अजय कुमार पाण्डेय ग्राम सीहीपुर उदयीपुर थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या
बरामदगी माल
एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना हैदरगंज –
1.उ0नि0 राहुल कुमार पाण्डेय थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या
2.का0 सुशील सोनकर थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या
3.का0 तकदीर सिंह थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या
4.का0 दीपक कुमार यादव थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या