स्याना पशुओं में होने वाली बीमारीओ के चलते गांव में लगाया गया कैम्प

90

संजय कुमार स्याना बुलंदशहर

स्याना बुलंदशहर न्यूज़

बुलंदशहर जिले के स्याना तहसील के गांव घंसूरपुर में पशु डॉक्टरों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। पशुओं में होने वाली बीमारी जैसे खुरपका गलघोंटू आदि बीमारियों के चलते यह कैंप लगाया गया। डॉक्टर ने घर-घर जाकर पशुओं के टीके लगाए व पशु मालिकों को बीमारी के चलते सावधानी व बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि टीका लगने से गलघोंटू व खुरपका आदि बीमारियों से बचाया जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि पशुओं के रहने वाले स्थान को साफ रखना चाहिए, सफेद कली का छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर पशुओं में बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें। डॉक्टर सोमवीर सिंह, डॉक्टर नीरज कुमार डॉक्टर विपिन कुमार। आदि डॉक्टरों ने घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाया।