वन विभाग में माइक से किसानों को किया सचेत अकेले खेत पर न जाए किसानों को दिखाई दिया था जंगली जानवर तेंदुआ

135

बागपत : ग्राम फैजपुर-निनाना व नैथला के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से लोग दहशत में हैं। खेत में जाने से कतरा रहे हैं। वहीं माइक से एलान किया गया कि खेत में कोई भी अकेला न जाएं। बागपत जनपद में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दे दी है। तेंदुआ दिखने के बाद लौट आए थे किसान मंगलवार शाम किसानों को फैजपुर-निनाना व नैथला के खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। उस समय किसान खेत में ट्रैक्टर की ट्राली में गन्ने भर रहे थे। किसान किसी तरह गांव वापस लौटे। उन्होंने लोगों को खेत में तेंदुआ होने की जानकारी दी। तब से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर तेंदुए की तलाश की, लेकिन पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

गांव के जिम्मेदार लोगों ने माइक से एलान किया कि खेत में तेंदुआ आया हुआ है। कोई भी व्यक्ति खेत में अकेला न जाए, सचेत रहे। उधर प्रभागीय वन अधिकारी डा. हेमंत सेठ का कहना है कि तेंदुए की सूचना पर खेतों में टीम गई थी। अभी खेतों में तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। अपील है कि खेत में जाते समय लोग सतर्कता बरते। यहां मिलते रहे हैं तेंदुए जनपद में दर्जनों बार तेंदुए लोगों को दिखाई दे चुके हैं। ग्राम ककोर कलां के खादर में तेंदुए का पंजा शिकारियों के कटवे में फस गया था। ग्राम रंछाड़ में तेंदुआ कुएं में गिर गया था। हिसावदा गांव में तो मृत तेंदुए को युवक बाइक पर लेकर घूम चुके हैं।