छोटे भाई को फावड़ा से काट डाला लास्ट बाथरूम में डालकर घर में लटका दिया ताला पकड़ा गया तो हत्या की बताई वजह।

116

बड़ौत। पुलिस ने जाैनमाना गांव के अशोक की हत्या के आरोपी उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त  भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि नौ बीघा कृषि भूमि में से छोटे दो भाई अपने बड़े भाई को हिस्सा नहीं दे रहे थे। इसपर बड़े भाई ने सबसे छोटे अविवाहित भाई की सोते समय हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया है।

यह है पूरा मामला इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जौनमाना गांव में सोमवार रात रविंद्र ने अपने छोटे भाई अशोक की सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी और शव को बाथरूम में डालकर घर का ताला बंद कर फरार हो गया था। घटना के बाद रविंद्र की पत्नी भी गायब हो गई थी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने अशोक के शव को बरामद कर लिया था। घटना का मुकदमा अशोक के चाचा नरेंद्र ने आरोपी रविंद्र के खिलाफ दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रविंद्र को बुधवार को बड़ौत के पास से ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। आरोपी रविंद्र, उसका छोटा भाई शोकेंद्र और अशोक एक ही घर में रहते थे। तीनों के पास नौ बीघा कृषि भूमि थी। दोनों भाई रविंद्र को उसके हिस्से की तीन बीघा भूमि नहीं दे रहे थे। इसको लेकर रविंद्र और अशोक के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। सोमवार रात भी रविंद्र और अशोक के बीच झगड़ा हुआ था। अशोक के सोने के बाद रविंद्र ने फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी।