ट्यूशन से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ रास्ता रोक कर खड़े हो गए मनचले दिव्यांग पर लाठी डंडों से हमला।

86

मेरठ। लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के एक कालोनी में टयूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लिसाडी गेट की एक कॉलोनी में शनिवार देर शाम नाबालिग छात्रा घर से थोड़ी दूरी पर टयूशन पढ़ने गई थी। टयूशन पढ़कर लौटते समय अरमान, अल्तमश ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो मनचले जान से मारने की धमकी देने लगे। रास्ता रोककर खडे़ हो गए। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर दोनों मनचलों को पकड़ लिया। सूचना पर छात्रा के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। स्वजन ने छेड़छाड़ की जानकारी पिलोखडी चौकी पुलिस को दी। पिलोखडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ओर दोनों मनचलों को चौकी ले आई।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर दोनों मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दिव्यांग पर लाठी डंडों से हमला, हालत गंभीर भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव औरंगाबाद में भतीजों ने दिव्यांग अधेड़ को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया आया हैं। थाने पर नामजद तहरीर दी गई हैं। औरंगाबाद निवासी वरूण पुत्र अशोक अपने पिता के साथ परिवार में ही एक मौत के बाद तीजे मे शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान उसके पिता अपने घर पर कपडे़ लेने गए थे। पिता दस साल पहले फालिश से पीड़ित हैं। वहां पहले से ही मौजूद उनके भतीजे शेखर, सन्नी पुत्र सुभाष ने जानलेवा हमला कर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। शोर सुनकर वह अपने पिता को बचाने पहुंचा। हमलावरों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। घायल वरुण ने शेखर और सन्नी को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी हैं। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट के आधार पर संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।