ईस्ट्रेन peripheral expressway पर ट्रेवलर से भीषण भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत, मथुरा से पंजाब लोट रहे थे यात्री।

67

खेकड़ा/बागपत। घने कोहरे में एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास ट्रक से मिनी बस (ट्रैवलर) टकरा गई। दुर्घटना में पंजाब की दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। मिनी बस सवार मथुरा से पंजाब वापस लौट रहे थे। कई दिन से कोहरे की चादर दिन ढलते ही आसमान में छाने लगती है। कोहरे में एक बार फिर से एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार रात करीब ढाई बजे एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास फर्स्ट लेन के ट्रक को ओवरटेक करते समय मिनी बस टकरा गई। भिडंत इतनी तेज थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं सवार सभी लोग घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर जिले भर से चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

वृंदावन घूमकर लौट रहे थे घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वे सभी पंजाब में नबासर से बालचोर निवासी हैं। घूमने के लिए मथुरा वृंदावन गए थे। ये हुए घायल घायलों में कामला पुत्री देवेंद्र, नीलम कुमारी पुत्री तरसेम, कांता रानी पत्नी जयपाल, नेहा पुत्री अनिल कुमार, अमन पुत्र गुरदीप, निशु पत्नी मनीष कुमार, रीना रानी पत्नी रोहित कुमार, कुलवंत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, मनीषा रानी पत्नी सुरेश कुमार, ईशा रानी पुत्री सतीश कुमार, ध्रुव पुत्र मनीष कुमार सभी घायल है। डॉक्टर ने जांचकर सीमा पत्नी सतीश कुमार व मनदीप पत्नी बकसीस को मृत घोषित कर दिया।