ममता चैरीटेबल ट्रस्ट का तीसरे बड़े मंगल पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन 

1060

लखनऊ :- नरसेवा नारायण सेवा की पर्याय बन चुकी ममता चैरीटेबल ट्रस्ट सामाजिक सद्भाव,सांस्कृतिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना की दिशा में भी श्लाघनीय प्रयास कर रही है ,इसी क्रम में ट्रस्ट तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर दिनाँक 31-05-22 दिन मंगलवार को विकासनगर के शहनाई गेस्ट हाउस प्रांगण में विशाल भंडारा एवं आध्यात्मिक चेतना समागम का भव्य आयोजन किया है।

ट्रस्ट के मुखिया एवं समाज मे सेवा की प्रतिमूर्ति श्री राजीव मिश्रा ने बातचीत में बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए जनमानस को आध्यात्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करना है।श्री मिश्र ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश के कई लोकप्रिय मंत्रियों और आध्यत्म जगत के मूर्धन्य व्यक्तित्वो के शामिल होने की अपेक्षा है।

इस अवसर पर समाज को प्रेरणा प्रदान करने वाले ऐसे महान हस्तियों को सम्मानित कर ट्रस्ट सेवा और विकास को प्रोन्नत करती है।बकौल चीफ ट्रस्टी आयोजन में 5000 से ज्यादा लोगो के शामिल होने की पूरी संभावना है।इसके लिए ममता परिवार के सक्रिय सदस्य व्यक्तिगत सम्पर्क कर लोगो को आमंत्रण दे कर आने का निवेदन कर रहे है।