सीतापुर/मिश्रिख – भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती हरगांव विधानसभा के मंडल शाहपुर के सभी 99 बूथों पर पंडित दीनदयाल के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पा अर्पित कर बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों के साथ वहां पर उपस्थित प्रभारियों के द्वारा लोगों को दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिठाईयां बांटी गई।

साथ ही प्रधानमंत्री की मन की बात को भी लोगों के साथ बैठकर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सुना व देखा। इन कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य,मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा, मनोज वर्मा मयंक शेखर पांडे,आलोक पांडे, राजेश मौर्य,पुनीत वर्मा,केके मिश्रा,अशोक वर्मा, सियाराम मिश्रा,महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रेम कुमार भार्गव, राम लखन पांडे मंत्री,मनोज चौहान,नीरज शुक्ल,सुनील अवस्थी, विनोद मिश्र ,मृदुल पाण्डे,छन्नू लाल मौर्य,पप्पू वर्मा,नंदरानी, दिनेश पाल,अशोक रस्तोगी,राजेश मौर्य,बृज किशोर प्रधान,राजकुमार,गया प्रसाद,संदीप लोधी,गीता रस्तोगी, वीरेंद्र रस्तोगी, रामासरे गौतम आदि लोगों ने प्रतिभाग दिया।