जालौन कोंच नगर निवासी युवा समाजसेवी डॉ.शिवम यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का कोंच नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के महासचिव भारत सिंह यादव एडवोकेट की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह यादव एडवोकेट के द्वारा डॉक्टर शिवम यादव को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन के जिलाध्यक्ष ने डॉ.शिवम यादव से महासभा की नीतियों,कार्यक्रमों व संगठन को सुदृढ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन कर संगठन को समाज के प्रति जबाबदेह बनाये जाने में अपने साथियों सहित महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करने की बात कही है।

वहीं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष डॉ.शिवम यादव ने संगठन के जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया है कि वह कड़ी मेहनत व लगन से महासभा द्वारा सौंपे गए सभी दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे, अधिक से अधिक युवाओं को महासभा से जोड़ा जोड़ा जाएगा और समाजहित में कार्य किया जाएगा।