तेज नारायण गुप्ता

कानपुर नगर घाटमपुर विश्वरत्न ज्ञान के प्रतीक बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को ग्राम हथेरुआ में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान श्री गुलाब जी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर व केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। कमेटी के अध्यक्ष देशराज व संचालक मथुरा प्रसाद ने प्रधान जी का स्वागत माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी समर्थक भारत भूषण को आमंत्रित किया गया।

जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की सराहना की। व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज बाबा साहब की 132वीं जयंती पूरे विश्व के 192 देशों में मनाई जा रही है। कहा कि इतने बड़े संविधान के निर्माता की जयंती मनाना हमारे देश को गौरवान्वित करना है। बाबा साहब ने ऐसे संविधान का निर्माण किया है जिसके अनुसार देश चल रहा है यह एक छोटी बात नहीं हैं। उस समय पर किसी प्रकार की कोई सुविधाएं मुहैया नहीं थी।

फिर भी बाबा साहब ने देश का संविधान लिख डाला और पूरे देश को उस संविधान पर चलने के लिए विवश कर दिया। हमें उनके इस महान कार्य से सीख लेना चाहिए कि हम लोगों को इतनी आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होने के बावजूद भी अगर हम कोई विशेष कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो फिर हम अपने जीवन में कुछ नहीं कर सकते इसी क्रम में चार पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि। होठों में तो पीर दिखाई देती है,हाथों में तो शमशीर दिखाई देती है। भूख गरीबी शोषण खत्म कराने को हमारे देश की तस्वीर दिखाई देती है। लोकतंत्र तो खत्म हो गया है कब का। अब तो केवल भीड़ दिखाईं देती है।