बरेली मीरगंज भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा खंड विकास कार्यालय क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान दो करोड़ के हुए प्रस्ताव पास

144

आर्य चेतना न्यूज से तहसील प्रभारी अजय कुमार सिंह कि रिपोर्ट

मीरगंज।स्थानीय ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम प्रधानो की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने की। बैठक में 84 सदस्यों के स्थान पर 70 ने भाग लिया। कोरम पूर्ण होने की स्थिति में बैठक की बैठक को प्रारम्भ किया गया। एडीओ (पंचायत) अभय कुमार आर्य ने गत बैठक 10अक्टूबर2022 की कार्यवाही को पढ़करसदन को सुनाया। पुष्टि होने की स्थिति में बैठक को एजेंडा के अनुसार प्रारम्भ किया गया।

बैठक के दौरान करीब दो करोड़ के 34 विकास कार्यों के प्रस्ताबों पर आम सहमति बनी।और चर्चा के साथ प्रस्तावों को पारित किया गया। नए विकास कार्यों के लिए 34 विकास कार्य प्रस्तावित किए गए।इन पर अनुमानित करीब दो करोड़ खर्च होंगे। बैठक में विभिन्न विभाग अधिकारियों ने अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी।

उपस्थित ग्राम प्रधान , बीडीसी सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जरूरत से अवगत कराया। सर्व सहमति से करीब दो करोड़ विकास कार्यों के प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुए। बैठक में खंड विकास अधिकारी कमल सिंह चौहान,डॉ राजेश अरोरा,पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर,सीएचसी प्रभारी,सीडीपीओ, यदुवंशी, एडीओ पंचायत अभयकुमार आर्य, सीडीपीओ ,सोमपाल शर्मा,निरंजन यदुवंशी ,भगवान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

मीटिंग की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने की। बैठक में दोपहर के समय सांसद संतोष गंगवार,विधायक डॉ डीसी वर्मा,एमएलसी कुँवर महाराज सिंह पहुँचे।अंत मे ब्लॉक प्रमुख ने आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व ठिरिया ब्रह्मननान के प्रधान सोनू कुर्मी ने आपूर्ति विभाग में भ्रस्टाचार का आरोप लगाया।और कहा कि अपात्रों के अंत्योदय कार्ड बन रहे हैं जबकि पात्र भटक रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह फौजी के भी निशाने पर आपूति विभाग रहा।

नगगरिया सादात के प्रधान शिवकुमार कक्कू का कहना रहा कि एमडीएम के खाद्यन्न वितरण में ठगी हो रही है। रईया नगला के प्रधान शाननवी उर्फ सानू सहित दर्जनभर से अधिक प्रधानों का कहना रहा कि गोदाम से वितरण के समय माह का उल्लेख नही किया जाता है जिससे स्पष्ट नही हो पाता है किस माह का खाद्यन्न है। ग्राम कपूर पुर के प्रधान हरीश कुमार लोधी का आरोप रहा कि एमडीएम का पैसा नही मिल पाता है जिस कारण मार्किट से सामान उधार में लेना पड़ता है।इन्ही आरोप प्रत्यारोपों के दौरान बैठक में हंगामा होने लगा। शोर शराबे में कुछ भी सुनाई नही दे रहा था।

सीडीपीओ ने आरोप लगाया कि काम सही ढंग से कुछ समूह संचालक नही होने दे रहे हैं।उनकी मानने से मना किया जाता तभी शिकायत होने लगती है। ग्राम हुरहुरी की बी डी सी सदस्य गुलशन जहां ने आरोप लगाया कि वह कई महीनों से राशन कार्ड के लिए चक्कर काट रही है और उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है बैठक के दौरान पंचायत सहायकों की मनमानी मुद्दा उठा।चाबी उन्ही के पास रहने से गांव पंचायत स्तरीय सचिवालय नियमित रूप से नही खुल पाते हैं।