बुलंदशहर से दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को बुलंदशहर में रोका

107

बुलंदशहर ब्रेकिंग

आर्य चेतना न्यूज़ स्याना से संजय कुमार की रिपोर्ट
बुलंदशहर
रविवार को
सिकंदराबाद से दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 34 पर रोक लिया गया जिसके चलते किसानों ने नेशनल हाईवे 34 जाम कर धरने पर बैठ गए। किसानों की बड़ी संख्या में दिल्ली जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अफसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड गए। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ विकास प्रताप सिंह ने किसानों को समझाया। करीब 40 मिनट बाद किसानों ने जाम खोला और धरने से उठ गए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाने के लिए निकले थे।