10 किलो नजायज गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

125

सोनभद्र सत्यनारायण

श्री मान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यसबीर सिंह द्वारा अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने दो नजायज गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पहला गांजा तस्कर के पास से 4किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसका नाम अमर नाथ यादव पिता जग्गा यादव निवासी चक मोकरी , बरेजपुर थाना मुहमदाबाद जिला गाजीपुर का रहने वाला है।। दुसरा गांजा तस्कर के पास से 5किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।श्रवण यादव पिता शिवमूरत यादव निवासी सलेम पुर गोपाल थाना जंगी पुर जिला गाजी पुर के निवासी हैं। ये दोनों गांजा तस्कर थे। रायपुर पुलिस ने दोनों गांजा तस्कर को दुबे पुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। दूसरे गांजा तस्कर को डोरिया चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।। गिरफ्तार करने वाली टीम थाना प्रभारी बृजेश पांडेय और अजय कुशवाहा और बिपिन यादव और रायपुर के पुलिस के द्वारा किया गया है। दोनो गांजा तस्कर को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।।