बुलंदशहर दूल्हे ने मांगी दहेज में गाड़ी गांव वालों ने बारात को बनाया बंधक भरने पड़े साढ़े बारह लाख रुपए।

216

रिपोर्टर संजय कुमार ब्लॉक स्याना बुलंदशहर,

बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र के बागवाला गांव में निकाह में क्रेटा कार ने मिलने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे व बारात को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं बंधक बनाने के साथ पैसे की भी निकलवाए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने साढ़े बारह लाख रुपए लेने पर बारात को मुक्त किया। क्रेटा कार को लेकर हुआ बवाल गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछींना गांव से एक युवक की बारात बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के वागवांला गांव में गई थी। बारातियों के खाना खाने के बाद मौलाना ने निकाह पढ़ने के लिए दूल्हे को बुलाया। मौलाना ने निकाह पढ़ाने के लिए सूची पढ़ी। दहेज में स्विफ्ट कार देने की घोषणा की तो दूल्हा बिगड़ गया, दूल्हे ने क्रेटा कार की मांग की और मांग पूरी ने होने पर निगाह करने से मना कर दिया।

बंधक बनाकर निकलवाए साढ़े बारह लाख रुपए दूल्हे के इनकार करने पर दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और दूल्हे व बिचौलिए को खरी खोटी सुनाते हुए बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष ने निकाह में खर्च हुए पैसों की भरपाई की मांग की। पंचों ने निकाह में खर्च हुए साढ़े बारह लाख रुपए दुल्हन पक्ष को दिलवायें तब जाकर बारात व दूल्हा मुक्त किए गए। दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पास के गांव के युवक से ही कर दिया निकाह बाद में दुल्हन पक्ष ने पास के ही गांव के युवक से रिश्ता तय किया और बारात बुलाकर निगाह करा कर दुल्हन को विदा कर दिया। अगौता थाना प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि थाने में तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।