बुलंदशहर मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

126

बुलंदशहर न्यूज़

रिपोर्टर संजय कुमार सियाना बुलंदशहर

बुलंदशहर शनिवार को किसानों ने बुलंदशहर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने जल निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गांव में बिछाई जा रही पाइप लाइन के बाद टूटी हुई सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाचंद त्यागी ने कहा कि भारत सरकार जल निगम योजना चल रही है। जल निगम योजना के अंतर्गत गांव में बिछाई जा रही पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़के उखाड़ दी जाती हैं। जिनकी मरम्मत तक नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते से बैंक द्वारा फसल बीमा के अंतर्गत खाते से धनराशि काट ली जाती है। उसके बावजूद भी किसानों को फसलों के मुआवजे के रूप में कुछ नहीं मिलता है।

किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में कुछ नहीं बताया जाता है। लेकिन उसके बावजूद बैंक किसानों के खाते से बीमा धनराशि काट लेता है। किसानों की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की वही गुस्साए किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। गुस्साए किसानों को तहसीलदार ने समझा बूझकर शांत किया। तहसीलदार के आश्वासन पर प्रदर्शन कर रहे किसान शांत हुए। प्रदर्शन कर रहे किसान, केपी सिंह, चमन सिरोही, दयाचंद त्यागी, कुंदन शर्मा, व तेजवीर सिंह आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।