चार दिन से लापता महिला का शव यमुना से बरामद, पति पर हत्या का शक, साली से शादी करने के बाद पत्नी से करता था मारपीट।

60

जिला ब्यूरो चीफ-तेज नारायण गुप्ता। जनपद कानपुर नगर घाटमपुर- के रेउना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरी में एक महिला का शव मछुआरे की जाल में फस गया जिसे यमुना नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त होने पर पता चला कि गांव में 4 दिन से लापता महिला का शव है। मृतक के पिता ने उसके पति सहित चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति ने उसकी बहन से शादी कर ली थी । जिसको लेकर आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता था। कटरी गांव निवासी शैलेंद्र निषाद पुत्र कल निषाद की शादी सुनैना पुत्री रामबाबू भगलापुर थाना चांदपुर फतेहपुर के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। सुनैना ने दो बच्चों यश बाबू व रुचि को जन्म दिया। इसी दौरान शैलेंद्र निषाद का उसकी साली नैना से प्रेम संबंध हो गया। जिसके चलते सुनाई ना वह उसके पति से झगड़ा प्रसाद आए दिन होता रहता था। 6 माह पूर्व उसके पति शैलेंद्र ने ससुराल से नैना को लेकर गांव कटरी में ही रख लिया।

और शादी भी कर ली थी। जिसको लेकर पति आए दिन सुनैना के साथ मारपीट करता था। 1 फरवरी को सुनैना घर से अचानक लापता हो गई। पति शैलेंद्र ने थाना रेउना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुनैना के पिता रामबाबू को इसकी सूचना मिली तो थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर ने रेउना थाने पहुंचकर लड़की की हत्या किए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। रविवार शाम गांव के कुछ मछुआरे यमुना नदी में मछलियां पकड़ रहे थे। जिसमें मछली के जाल में सुनैना का शव फस गया। शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त की गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वही उन आरोपियों में नैना सहित उन आरोपियों की तलाश कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुनैना की मृत्यु की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो- रो होकर बुरा हाल हो गया है।