सम्राट अशोक ने अपने कार्यों से विश्व में भारत को पहचान दिलाई

863

बहराइच। शनिवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के तत्वावधान में विकास खंड तेजवापुर के अंतर्गत चन्दनापुर खैरा बाजार स्थित आर के पब्लिक स्कूल में हरिकेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य महान का जयंती का कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डां सोमनाथ मौर्य रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ सोमनाथ मौर्य व विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज बहराइच के फिजीशियन डॉ अनंतराम मौर्य व परशुराम सिंह कुशवाहा ने सम्राट अशोक मौर्य पर पुष्प अर्पित कर पंचशील दीप जला कर किया।जबकि कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मौर्य व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सोमनाथ मौर्य कहा कि सम्राट अशोक ने पूरे विश्व पर शासन किया है और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अशोक भारत के वह महानतम सम्राट थे जिन्होंने वसुधैव कुटुंबकम्, विश्व बंधुत्व व लोक कल्याण की संकल्पना की साथ ही शासन चलाने की सम्पूर्ण प्रणाली को पत्थरों पर लिखवा दिया है।

विशिष्ट अतिथि परशुराम कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अपने बेटे महेंद्र व बेटी संघमित्रा को श्रीलंका सहित विश्व के अनेक देशों में भेजा।जो बहुत महान कार्य है।मुख्य वक्ता अनिल कुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष प्रधान संघ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान विश्व के महानतम सम्राट थे, जिन्होंने दुनिया के अधिकांश हिस्से पर शासन किया जिनकी शासन प्रणाली आज के भारतीय संविधान में व्यवस्थित की गई है।

इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, रमेश चंद दोहरे,रविंद्र कुमार मौर्य, हरिकेश सिंह कुशवाहा,मनीष मौर्यवंशी, पंकज कुमार मौर्य,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, जिला सलाहकार जीवन लाल मौर्य, जिला मंत्री मनीष मौर्य तेजवापुर ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र नाथ मौर्य, ज्ञान प्रकाश मौर्य पटवारी लाल मौर्य, जिला अयोध्या प्रसाद मौर्य, हरिशंकर मौर्य, दुर्गेश मौर्य सर्वेश कुमार मौर्य,तहसील अध्यक्ष निखिल कुमार मौर्य, शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य,दिलीप कुमार मौर्य आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे।

इस मौके पर कार्यक्रम में सहदेव प्रसाद मौर्य, मुन्ना गौतम, सुरेश कुमार मौर्य, हनुमत शरण मौर्य, परम सुजान मौर्य, राम सुहावन मौर्य,संत कुमार मौर्य, बच्छराज मौर्य, महेश कुमार मौर्य, रामकुमार मौर्य, सर्वेश मौर्य आदि तमाम लोग मौजूद रहे*