संजय कुमार

बुलंदशहर स्याना तहसील के ऊंचागांव में ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर ले जाते समय अनियंत्रण होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पास के खेत में पलट गई। जिसमें दबकर एक किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ जुट गई। ऊंचे गांव का विवेक चंद्र उम्र 45 वर्ष अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से धान की पौध भरकर ले जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान के साथ अन्य 2 लोग भी सवार थे जो बाल बाल बच गए।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला। किसान को आनन-फानन में ऊंचागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के परिवार को सूचना मिलते ही हाहाकार मच गया। पत्नी व बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ऊंचागांव के मृतक किसान विवेक चंद के 2 पुत्र एक पुत्री हैं। उधर पुलिस ने मृतक किसान का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।