लखनऊ – भारत विकास परिषद मानसरोवर शाखा,लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित “गुरु वंदन,छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत टेक्निकल इंटरमीडिएट कॉलेज विजय नगर लखनऊ के मेधावी छात्र-छात्राओं एवम उनके मार्गदर्शक गुरुजनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के यशस्वी सचिव श्री एस.पी.तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन,दीप प्रज्वलन एवम वंदे मातरम के साथ हुआ। तत्पश्चात छात्रों को भारत विकास परिषद की यात्रा,उसके उद्देश्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गयी।

इसके बाद छात्रों को उनके प्रथम गुरु माँ से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में पथ प्रदर्शक गुरुजनों की महत्ता के बारे में बताया गया। परिषद द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार गर्ग एवम शिक्षकों श्री सुशील कुमार त्रिवेदी, श्री मार्कण्डेय दुबे, श्री अनुपम तिवारी, श्री बाल मुकुंद सिंह एवम श्री अशोक मिश्र को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती भावना यादव को कक्षा 10 के छात्रों द्वारा उनके विषय में सर्वाधिक अंक लाने पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का प्रमाणपत्र एवम मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने गुरु वंदन के अंतर्गत गुरुजनों को सादर नमन करते हुए उनके बताये मार्ग का अनुशरण करने व उनके प्रति जीवम भर आभारी रहने का संकल्प लिया।

तत्पश्चात मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन छात्रों को परिषद की प्रतिज्ञा दिलाकर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गर्ग ने भारत विकास परिषद का हार्दिक आभार ज्ञापित किया।

सम्मानित होने वाले मेधावी क्रमश –

1. अन्नू गौतम पिता का नाम अवधेश कुमार कक्षा 6
2. अपेक्षा श्रीवास्तव D.Oसुनील श्रीवास्तव कक्षा 6
3. शिवानी सिंह D.Oश्री मनोज सिंह कक्षा 7
4. आकाश यादव D.O. शिव सहाय यादव कक्षा 8
5. कल्पना राणा D.O.राम सागर राणा कक्षा 8
6.अमन तिवारी S.O.विद्यासागर तिवारी कक्षा 8
7. आरती गुप्ता D.Oजीत लाल गुप्त कक्षा 9
8. चंद्रभान S. O. राम नेवल कक्षा 10
9. आकिल अंसारी S.O.अलाउद्दीन अंसारी कक्षा 11
10. कुमारी शैलजा D.O. कौशल कुमार कक्षा 12