पांच सूत्री मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

360

सत्यनारायण

सोनभद्र विकासखंड नगवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले किसानों ने नगवां कार्यालय में हुकार भरते हुए 5 सूत्री मांगों को लेकर के प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के दौरान चंद्र भूषण पांडे संयोजक किसान मजदूर महासंघ उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज विकासखंड नगवा के किसानों की दयनीय स्थिति उत्पन्न हो गई है धान की रोपाई नाम मात्र की हुई विकासखंड नगवा मुख्य व्यवसाय किसानों का खेती जोकि मौसम का रुख टेढ़ा होने के कारण किसानों की रोपाई नहीं हो पाई।

जिसके चलते किसानों के पास काफी समस्या उत्पन्न हो गई आज हम लोग माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को 5 सूत्री मांगों को लेकर के ज्ञापन देने ब्लॉक मुख्यालय पर आए हुए है जनपद में सिंचाई का सबसे बड़ा जल स्रोत धधरौल बांध है।

जिसका जल अस्तर काफी कम है जो सोनभद्र एवं मिर्जापुर जनपद के किसानों के लिए लाइफ लाइन कहा जाता है किंतु बारिश ना होने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहा बारिश ना होने के कारण 20 से 25% ही धान की रोपाई अवर्षण के चलते किसानों की नर्सरी भी सूख गई है किसानों की समस्या को लेकर किसान मजदूर महासंघ सोनभद्र उत्तर प्रदेश के द्वारा निम्नलिखित समस्याओं के प्रति आकर्षित कराते हुए समाधान की अपेक्षा करता है।

1 जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए।
2 किसानों के बीमा का भरपूर लाभ दिया जाए।
3 अवर्षण के चलते सूखाग्रस्त जनपद के किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए।
4 कृषि कार्य हेतु निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली दी जाए।
5 किसानों से कृषि ऋण की वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

प्रदर्शन में उपस्थित किसान अशोक सिंह विमलेश सिंह पारसनाथ मौर्या राज नारायण गुप्ता नंदू परम शीला लाऊंगी मुखानी राधिका संजय यादव आदि किसान उपस्थित।