अमित कुमार

बुलंदशहर स्याना गुलावटी में प्राइवेट बस चालकों की मनमानी के खिलाफ ऑटो चालकों ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार को ऑटो चालकों ने नगर पालिका गेट के सामने प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों का कहना है कि बस चालकों एवं परिचालकों द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है। जबकि वह नगर पालिका द्वारा छोड़े गए ठेके का शुल्क भी देते हैं।

आज सुबह 10:00 बजे कई ऑटो चालक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। प्राइवेट बस चालकों की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ऑटो चालक शहादत,फैसल खान,समीर,सद्दाम,जाकिर खां,अब्बास आदि ने कहा कि जब वह अपने ऑटो में सवारियां बैठती है। तो प्राइवेट बस चालकों द्वारा उनके साथ अभद्रता की जाती है। सवारी बैठाने को लेकर बस चालाक मनमानी करते हैं। कभी-कभी गाली गलौज करते हैं।

कहां की वे लोग नगर पालिका द्वारा छोड़े गए ठेके के अंतर्गत शुल्क भी देते हैं। उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। ऑटो चालक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष काले खां कुरैशी से मिले और अपनी समस्या रखी। पालिकाध्यक्ष काले खां ने कहा कि वह ऑटो चालकों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। ऑटो चालकों ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान किया गया तो वह हड़ताल पर जाएंगे। वह नगर पालिका को शुल्क देते हैं। नगर पालिका को उन्हें सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।