अमित कुमार

बुलंदशहर में सामाजिक संस्था राष्ट्रीय चेतना मिशन ने अभाव गिरासत परिवार के 3 बच्चों को गोद लिया। उनकी बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए संयोग किया। उक्त 3 नए बच्चों को मिलाकर संगठन द्वारा कुल 37 छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें, स्कूल फीस, यूनिफॉर्म आदि का सहयोग किया जा रहा है।

बुलंदशहर के अगौता रोड पर स्थित ग्राम जसना वाली निवासी बेहद आर्थिक अभावग्रस्त परिवार है। जिनके तीन बच्चे हैं। जो दून पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। जिनमें दो बेटे हैं। जो क्लास 5 और 6 में पढ़ती है बेटा क्लास 3 में पड़ता है। टीचर्स कॉलोनी में स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय पर समस्त पाठ्य सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय चेतना मिशन अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा बुलंदशहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 37 बच्चों को गोद लिया हुआ है। जिनकी बेहतर शिक्षा के लिए हर वर्ष पाठ्य सामग्री स्कूल फीस, यूनिफॉर्म आदि का सहयोग किया जाता है।

इस अवसर पर तीनों बच्चे के पिता महेश दीक्षित, राष्ट्रीय चेतन मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, देव ठाकुर जिला सह संयोजक,राष्ट्रीय चेतन मिशन एवं लोकेंद्र सिंह विद्यार्थी पुस्तक भंडार जिला संयोजक पिंटू गर्जर,नगर संयोजक विकास सिंह,नगर सह संयोजक रवि पाल,शुभ पंडित उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को बेहतर शिक्षा पर उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।