हरदोई – अर्कवंशी क्षत्रिय समाज के कुल गौरव महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी की जयंती पूरे प्रदेश में महाराजा जी के मूर्ति स्थल पर अर्कवंशी क्षत्रिय समाज अपने कुल गौरव महाराजा जी का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से संडीला संस्थापक महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी के मूर्ति स्थल संडीला में अर्कवंशी क्षत्रिय समाज के कई संगठन के नेता मूर्ति स्थल पर पहुंचकर महाराजा जी का माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

161 विधानसभा संडीला की विधायक श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी जी ने ब्लाक भरावन अतरौली के झाबर के मैदान से मोटरसाइकिल बाइक रैली के साथ मूर्ति स्थल संडीला पहुंचकर अपने कुल गौरव महाराजा साल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। और मूर्ति स्थल पर मंच का भी आयोजन किया गया। मंच पर बैठे माननीय विधायक श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी जी,इनकम टैक्स कमिश्नर अनूप सिंह अर्कवंशी जी,समाज सेवक दादा भानु सिंह अर्कवंशी,जिला पंचायत ओमप्रकाश सिंह अर्कवंशी,प्रधान उमेश सूर्या मिताव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह अर्कवंशी आदि समाज सेवक मौजूद रहे।

विधायक श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी जी ने मूर्ति स्थल पर दूर-दूर से आए हुए लोगों का फूलों से स्वागत किया और मंच के माध्यम से अर्कवंशी क्षत्रिय समाज को संगठित करने एवं उन्हें उच्च स्तर पर स्थापित करने की बात कही जिसमें मंच पर बैठे सभी लोग उनका तालियों से स्वागत किया। मूर्ति स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए हुए लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

मोटरसाइकिल बाइक रैली में उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सिंह अर्कवंशी,कथावाचक ठाकुर निराला सिंह अर्कवंशी,डॉक्टर संजीत सिंह अर्कवंशी,प्रधान आलोक सिंह अर्कवंशी महुआ डांडा,प्रधान अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिशोर सिंह अर्कवंशी गोनी, उपाध्यक्ष सरोज सिंह अर्कवंशी राम मदारपुर,चंदन सिंह अर्कवंशी,आयुष सिंह अर्कवंशी, प्रधान शिवपाल सिंह अर्कवंशी सागरगडी आदि बाइक रैली में उपस्थित रहे।