कबीरुददीन
शाहजहांपुर। सांसद अरुण कुमार सागर ने ददरौल विधानसभा के ब्लॉक कांट के मंडल सरथौली में ग्राम ताहरपुर गुर्रा भमौली निकरा बांसखेड़ा आदि गांवों में भ्रमण कर जनसमपर्क किया। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी फोन किया और समस्या का जल्द निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नीति को सार्थक करते हुए विकास कार्य किया है। भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने लाभांवित योजनाओं को क्रियांवित करते हुए आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित है। आतंकवाद का पूरी तरह से गुंडाराज खत्म कर सुशासन का राज स्थापित किया है।

कहा कि सरकार की भी मंशा है ग्रामवासियों की समस्याओं का गांव में पहुंचकर ही निराकरण किया जाए। ताकि उनको समस्याओं और शिकायतों के लिए इधर उधर न भटकना पड़े। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह महानगर उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह अरविन्द वर्मा चमन शुक्ला धीरपाल सिंह राघवेन्द्र सिंह शिवेन्द्र सिंह संजीव सक्सेना आदि केई लोग मौजूद रहे।