भाजपा जिलाध्यक्ष ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

270

अरविन्द कुमार

जामों ,अमेठी। लगातार कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को अपनी सेवाएं देते हुए सिंह आई केयर लगातार बुलंदियों पर पहुंच रहा है इसका एक ही कारण कि यहां पर इलाज के अभाव में वापस नहीं लौटता है। हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ.अम्बरेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेवा भाव में सरकार की भी सभी योजनाएं शामिल है आंखों का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड से किया जाता है गरीबो के लिए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस योजना में हमें शामिल कर गरीबों की सेवा करने का अवसर मिला है।

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में प्रदेश आईटी प्रमुख संजय राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एवं महिला जिला उपाध्यक्ष डा.प्रज्ञा वाजपेयी द्वारा सम्मानित किया गया ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है और आने वाले समय मे सरकार की योजनाओं के साथ साथ हमारी जो भी जिम्मेदारी होगी।

उसको हम अपने लोगों के लिए करता रहूंगा साथ ही एक बड़ी सौगात जल्दी ही सिंह आई केयर हास्पिटल द्वारा जनपद अमेठी के निवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है जिसके माध्यम से अमेठी जिले का कोई भी नागरिक यहां पर आकर निःशुल्क आपरेशन करवा सकता है इसके साथ ही बिना चारा बिना टांका बिना इंजेक्शन पट्टी के मोतियाबिन्द के सफल आपरेशन की सुविधा सिंह आई केयर हस्पिटल सम्भई में उपलब्ध है।