अरविन्द कुमार

तिलोई,अमेठी। क्षेत्र स्थित ग्राम चेतरा बुजुर्ग में नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में वृंदावन से पधारी कथा व्यास प्रियंका शास्त्री के मुखारविंद से क्षेत्र के भक्त गणों ने कथा का रसपान किया दिनांक 28/09/2022 से दिनांक 4/10/2022 तक आठ दिवसीय कथा का बीते मंगलवार को समापन हुआ हाला की कथा के आखिरी दिन शाम को बारिश हो जाने से कथा में बाधा जरूर आई थी।

लेकिन भक्त गणों और कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनका जुनून देखते बनता था बारिश की वजह से कथा स्थल पर कीचड़ व दलदल हो गया था लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से उसको साफ किया गया जगह जगह पॉलिथीन बिछाई गई और आखिरी दिन भागवत कथा बाधा के बावजूद भी आरंभ हुई कथा के आखिरी दिन कथा व्यास प्रियंका शास्त्री ने बहुत ही सुंदर तरीके से सुदामा चरित्र का वर्णन किया। इस वर्णन को सुनकर वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में श्रोता भावविभोर हो गए।

इस मौके पर व्यवस्थापक के रूप में मोनू कुमार जायसवाल ग्राम प्रधान और भक्तजनों में आए हुए स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री के सुपुत्र मृगांकेस्वर शरण सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष अमेठी वीरेंद्र तिवारी,राजू दुबे प्रधान कूरा, राजू तिवारी प्रधान प्रतिनिधि गड़ेहरी योगेंद्र प्रताप सिंह,शिव भान सिंह वीर बहादुर सिंह भास्कर सिंह बब्लू मिश्रा राजू दुबे सज्जन अवस्थी राजेन्द्र माली बंटी दुबे आदि ने कथा श्रवण किया।