श्री राम कुमार भानी राम इंटर कॉलेज चिलवरिया में आयोजित की गई थी खेल प्रतियोगिता। 
जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा। 

जनपद बहराइच के चिलवरिया में स्थित विद्यालय श्री राम कुमार भानी राम इण्टर कॉलेज में जनपद स्तरीय खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। वहीं नानपारा तहसील स्थित सहादत इण्टर कॉलेज के तीन छात्रों ने जीत का परचम लहराया।

प्रधानाचार्य डॉ.अरविन्द कुमार मिश्र समेत समस्त शिक्षक गणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया की विद्यालय की सावित्री पाल,वंदना वर्मा,आयत सनोवर बेगम ने हमारे कॉलेज का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की विजेता प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।