राम सहाय
कादीपुर डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित 27वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल/कुलाधिपति उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीवेन पटेल के द्वारा पं. राम चरित्र मिश्रा पीजी कॉलेज पडे़ला की बी.काम छात्रा स्नेहा उपाध्याय पुत्री रामगोपाल उपाध्याय को बी.काम तृतीय वर्ष से सम्बन्धित अवध विश्वविद्यालय के 132 कालेजों में सर्वाधिक 1456 अंक अर्जित करने पर स्नेहा उपाध्याय को स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव मिला।

सुल्तानपुर जनपद की कादीपुर तहसील क्षेत्र के गौराबीबीपर ग्राम पंचायत के रामगोपाल उपाध्याय की होनहार पुत्री के रूप जन्मी स्नेहा उपाध्याय ने हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट की परीक्षा शांतिदेवी इण्टर कालेज कादीपुर से उत्तीर्ण किया था। स्नेहा उपाध्याय को कुलाधिपति उत्तर प्रदेश से मिले स्वर्ण पदक पर महाविद्यालय प्रबन्धक व पूर्व ब्लाक प्रमुख कादीपुर डॉ.श्रवण कुमार मिश्रा,योगेंद्र कुमार तिवारी,डॉ.नन्दलाल यादव,दयाराम पाण्डेय एडवोकेट,जयशंकर तिवारी एडवोकेट आदि के द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामना प्रदान की गयी।