• सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राकेश तिवारी की अगुवाई में हुआ स्वागत। 

अरविन्द कुमार

बाजार शुकुल,अमेठी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मनोज पाण्डेय का जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राकेश तिवारी की अगुवाई में सपाइयों द्वारा फूल मालाओं से व बुकें भेंट करके गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ जाते समय गुरुवार की सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ऊंचाहार डा.मनोज पाण्डेय का सपा के वरिष्ठ नेता व सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राकेश तिवारी की अगुआई में सपाइयों द्वारा फूलमालाओं से एवं बुके भेंट करके गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय तिवारी,डब्लू खान, नब्बन,चंदन मोदनवाल,गौरव कसौंधन, अरविन्द तिवारी आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।