• श्रावण मास भर रात-दिन होगा सहस्त्रार्चन शिवपपुराण की विधि के अनुसार राष्ट्र रक्षा हेतु किए जाएंगें विशेष प्रयोग। 

अरविन्द कुमार

अमेठी। परमहंस सेवाश्रम बाबूगंज सगरा गौरीगंज जनपद अमेठी अवध उ०प्र० की पुण्य भूमि पर विगत तैंतीस वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान महाकाल को प्रसन्न करने के लिए विशेष महाप्रयोग महामंत्रों का जप नित्य महायज्ञ एवं महासहस्त्रार्चन का संकल्प रात-दिन वैदिक परंपराओं के अनुसार किया जा रहा है।

प्रत्येक सोमवार एवं सोमप्रदोष भौम प्रदोष को महाआरती के साथ कई हजार दीपों का प्रज्वलन होगा। भगवान महाकाल के भक्तों से अपेक्षा है कि वह प्रत्येक सोमवार की महाआरती एवं विशाल भंडारे में पधारकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। श्रद्धालुओं के रहने के लिए निशुल्क आवास भोजन आदि

की व्यवस्था सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य मौनी स्वामी जी महाराज के द्वारा की गई है महायज्ञ का लाभ प्राप्त कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यज्ञ पूजन-अर्चन पाठ सहस्त्रार्चन महाभिषेक दीप प्रज्वलन में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।