अरविन्द कुमार

अमेठी । केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में कांग्रेस की सभा हुई जिसमें भाजपा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंकने व वर्तमान सांसद द्वारा हमारे नेता पर आये दिन अनर्गल आरोप लगाने को लेकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी लोग जुलुश की शक्ल में निकलकर गौरीगंज नगर में जुलूस निकालकर विरोध करेंगें। जैसी ही कांग्रेस कार्यालय से निकलकर स्मृति ईरानी स्तीफा दो और अमेठी का अपमान बंद करो के नारे के साथ कांग्रेस जन आगे बढ़े। कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी पुलिस ने तेजी से घेर लिया।

काफी मसक्कत व हाथापाई,तीखी झड़प के बाद भी पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया।इस बीच युवा कांग्रेस ने वर्तमान सांसद का पुतला फूंक दिया। काफी मशक्कत के बाद भी प्रशासन ने आगे नही बढ़ने दिया,जिसको लेकर प्रशासन के प्रति कांग्रेस जन में काफी रोष है। जिलाध्यक्ष श्री सिंघल ने कहा कि प्रशासन सींधे सींधे पक्षपात करता दिखाई पड़ रहा है, कांग्रेस का जैसे ही कोई कार्यक्रम होता है गेट पर पुलिस बल खड़ा हो जाता है,जो लोकतंत्र के विरुद्ध है। इस अवसर परजिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस जन, निवर्तमान प्रत्याशी गण,सेवादल,यूथ कॉग्रेस व एन.एस. यू आई के पदाधिकारी व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।