आदित्य तिवारी

मुसाफिरखाना(अमेठी) क्षेत्र के सादीपुर स्थित जेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सर्वप्रथम बच्चों द्वारा सड़क पर तिरंगा यात्रा निकाली गई तत्पचात इंस्टीट्यूट चेयरमैन धनवंत सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावा,वो देश मेरे, जलवा जलवा जैसे देश भक्ति गांनो पर जमकर नृत्य किये। इसी क्रम में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में विद्यालय टॉप किये छात्रा अनुपम व छात्र सचिन को प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने साईकिल व मेडल भेंट कर सम्मानित किया, अन्य टॉप टेन बच्चों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रबन्धक अभिषेक प्रताप सिंह सभी का आभार प्रगट करते हुए कहा कि हमें अपने देश की आजादी,एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कृत संकल्पित रहना चाहिए। क्योंकि यदि देश स्वतंत्र रहेगा तभी हम स्वतंत्र वातावरण में साँस ले पाएंगे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस मौके पर डायरेक्टर जामवंती सिंह सत्यशरण सिंह दिग्विजय तिवारी नीरज सिंह धर्मेन्द्र यादव डॉ.अभय प्रताप सिंह आशुतोष विक्रम सिंह अंकित सिंह शुभेन्द्र सिंह आशु एसपी सिंह विपुल दिलीप विवेक द्विवेदी हर्ष यादव राकेश यादव सतनाम हैदर रवि अरुण यादव हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।