दहेज हत्या : कार न मिलने पर की हत्या, मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

306

संजय कुमार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पिलखनवाली में विवाहित अंजलि की हत्या दहेज में कार ने मिलने के कारण की गई थी। अंजली के मां ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी सविता यादव पत्नी राजेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री अंजली की शादी 4 वर्ष पूर्व सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी अमित पुत्र जितेंद्र के साथ की थी। शादी में 18 लाख रुपए खर्च किए थे।

मगर ससुराल वाले शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। कुछ दिन बाद अंजलि के ससुराल वाले दहेज में ब्रेजा कार की मांग करने लगे। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। उसे परेशान किया जाने लगा। जिस दिन अंजलि की हत्या हुई।

उस दिन हत्या से पहले अंजलि ने फोन किया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पति अमित, ससुर जितेंद्र,सास सरला, देवर विकास के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।