रिजवान खान

बांसी। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री बुधवार को जिले में आकर बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण किया तथा बांसी तहसील के ग्राम पंचायत भगौता पुर उत्तरी से सटे सूपा के हाट बाजार में बाढ़ प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में भुना चना,गुड,बिस्किट,माचिस,मोमबत्ती,2-2 नहाने का साबुन,5 किलो लाई तथा 10 किलो आलू रहा शामिल।मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए संकल्पित हैं।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लिया गया। तत्क्रम में मंत्री द्वारा विकास खण्ड बांसी के ग्राम भगौतापुर एवं डड़िया में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात किया बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया गया। ग्राम पंचायत भगौतापुर एवं ड़डिया में क्रमश: 135 एवं 50 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं बचाव कार्य की संक्षिप्त जानकारी दी गई। वर्तमान में जिले में 165 गांव प्रभावित हैं, जिसमें से राहत 46 गांव मैरुंड हैं।

जिनकी कुल आबादी 92700 है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए कुल 72 गांवों में बाढ़ चौकियां तैयार की गई है। 30 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये है।बचाव कार्य में 93 नावें 15 मोटर बोट लगाये गये हैं।
बचाव राहत के लिए एसडीआरएफ,एनडीआरएफ टीम बाढ़ से बचाव के लिए तत्पर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकताअनुसार राशन पैकेट, लंच पैकेट क्लोरीन की गोलिया आदि उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ से सम्बन्धित सहायता।

सूचनाओं को आदान -प्रदान हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 05544-222718 की आबादी बाढ़ से प्रभावित जल मंत्री द्वारा प्रदेश में बाढ़ की स्थिति एवं सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों की चर्चा किया गया | जनपद सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत कार्यों को तीव्र करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया। मंत्री जी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप सभी -बाढ़ प्रभावित लोगों तक बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गये। बाढ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, पशुओं का इलाज।

चिकित्सा सुविधा आदि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पाल विधायक श्याम धनी राही जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार,रहे शामिल। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्त, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, घनश्याम पांडेय, अभिषेक सिंह सहायक विकास अधिकारी अजय राय सहित जिले तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।